आलोक जी,
आप भी क्य़ूटी-३ के भ्रम-जाल में आ गये और "गये थे राम भजन को........" | लिनक्स में क्य़ूटी-३ का उपयोग करके हिन्दी को उसके सम्पूर्ण रूप-रंग के साथ देखा जा सकता है परन्तु उसके के लिए आवश्यकता होगी, एक क्यूटी-३ के उस वितरण हेतु ही बनाये गये आरपीएम पैकेज की । यदि आप ट्रोलटेक्क.कॉम के "बारम्बार-पूछे-जाने-वाले-प्रश्नों" की कड़ी पर जायें तो आप पायेगें कि स्वंम ट्रोलटेक्क भी इसकी सिफ़ारिश कारता है।
आप आजकल रेड-हैट का उपयोग कर रहे और जैसा कि आपको विदित होगा कि अब यह वितरण डेस्कटाप के दुनिया को छोड़ कर उद्यम-वितरण में प्रयाण कर चुका है । डेस्कटाप के लिए, इसका स्थान, स्वंमसेवियों द्वारा संचालित "फ़ेडोरा" वितरण ने ले लिया है । फ़ेडोरा के नये संस्मरण में क्यूटी-३ समाहित है और हिंदी रेन्डरिंग भली-भांति दिखती है । सिर्फ़ यदि वेब-पृष्ठ पर <B> एचटीएमएल टैग का प्रयोग हुआ हो तो यह पाठ स्पष्ट
नहीं दिखता है ।
सधन्यवाद
धनञ्जय शर्मा
Alok_k <Alok_k@...> wrote:
Alok_k <Alok_k@...> wrote:
नमस्ते।
क्यू टी 3.3 का संस्थापन कर रहा हूँ।
इसके लिए मैंने http://www.trolltech.com/download/qt/x11.html से,
ftp://ftp.trolltech.com/qt/source/qt-x11-free-3.3.0b1.tar.bz2
उठाया।
दरअसल क्यू टी 3.2+ में भारतीय भाषाओं की सुविधा है, इसीको देखने के लिए।
फिलहाल मेरी मशीन पर क्यू टी 3.0 है।
किया। सब कुछ सही हो गया।
लेकिन, अभी भी
rpm -q qt
पुराना वाला क्यूटी ही दिखाता है। ऐसा क्यों?
Yahoo! India Mobile: Ringtones, Wallpapers, Picture Messages and more.
Download now.