धनंजय शर्मा जी,
बहुत दिनों बाद किसी
ने इस लिस्ट से आवाज़
दी. आपकी साइट फ़िलहाल
तो नहीं खुल रही है
लेकिन उम्मीद है कि
लगे रहने पर फल अवश्य
मिलेगा. बहरहाल मैं
यह भी जानना चाहता था
कि आप हिंदी में टाइप
करने के लिए कौन सा
कीबोर्ड इस्तेमाल
करते हैं. अगर आपके
पास कोई बेहतर
ध्वन्यात्मक
कुंजीपट हो तो कृपा
करके मुझे दें या फिर
मेरे पास जो है उसको
टेस्ट कर बताएं कि
इसमें क्या समस्याएँ
हैं. फ़िलहाल मुजे तो
कुछ गंभीर मसले नज़र आ
रहे हैं.
आपसे मिलकर अच्छा
लगा.
आपका
रविकान्त
--- Dhananjaya Sharma <dysxhi@...> wrote:
> सभी सदस्यों का
> http://in.geocities.com/dysxhi/hi/ में
> स्वागत !
>
> "लिनक्स में हिन्दी,
> हिन्दी में लिनक्स"
> नामक इस बेब-स्थल का
> निर्माण मैने हाल ही
> में किया है ।
> इस वेब-स्थल का
> उद्वेश्य
> मैनड्रैकलिनक्स
> संचालन-तंत्र तथा
> अन्य मुक्त-स्रोत
> सॉफ़्टवेयरों द्वारा
> कम्प्यूटर-
> जगत में हिन्दी के
> उपयोग को बढ़ावा देना
> है । यह एक मंच भी है
> जहाँ से
> मैनड्रैकलिनक्स में
> हिन्दी
> के उपयोग के अपने
> अनुभवों को मै साझा
> करना चाहता हूँ । यह
> वेब-स्थल द्विभाषी
> (हिन्दी व अंग्रेजी
> में) है ।
>
> आपके मूल्यवान
> सुझाव व टिप्पणीयां,
> इस वेब-स्थल को द#34;र
> अधिक उपयोगी
> बनायेगें ।
>
> धन्यवाद
>
>
> धनञ्जय शर्मा
> जामनगर, भारत
>
>
__________________________________
Do you Yahoo!?
Friends. Fun. Try the all-new Yahoo! Messenger.
http://messenger.yahoo.com/